मांझी(सारण)। प्रखंड के गोबरहीं पंचायत के आधा दर्जन डीलरों ने लॉक डाउन की अवधि में अपने सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मुखिया उपेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने मुफ्त अनाज के साथ साथ जो निर्धारित दर पर अनाज वितरण का निर्देश दिया है। बावजूद इसके लॉक डाउन में पंचायत के उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए मुफ्त अनाज का वितरण का निर्णय किया गया है। डीलर रामावती देवी की दुकान पर स्वयं उपस्थित होकर मुखिया ने राशन वितरण कराया। उधर डुमरी पंचायत के डीलर चन्द्रदेव सिंह ने भी सभी उपभोक्ताओ के बीच मुफ्त राशन वितरण किया।