तालाब में डुबने से चौदह वर्षीय किशोर की मौत

जलालपुर/सारण: मछली पालन के लिये खोदे गये तालाब में डूबने से एक चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के कला गम्हरिया गांव निवासी सुजीत कुमार 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना तब घटित हुई जब युवक घर के बगल में मछली पालन को लेकर खोदे गये तालाब को देख रहा था . इसी दौरान अचानक युवक का संतुलन विगड़ गया और वह उक्त तालाब में गिर कर गहरे खाई में चला गया जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो के सहयोग से उक्त युवक के शव को बाहर निकाल निजी वाहन से किसी प्रकार आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक कुमार शव को देखते ही मृत घोषित कर दिया .परन्तु परिजन मानने को तैयार न थे जिसके कारण चिकित्सक को भी आक्रोशितों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा इस सम्बंध में चिकित्सक कुमार गौरव ने बताया की ऐसी स्थिति प्रायः बनी रहती है .
:अमित कुमार की रिपोर्ट