सारण : सारण एसपी को दिया पौधा लगा गमला, लियो क्लब ने जन्मदिन मनाने को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ अपनाया नयाब तरीक्का
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा

छपरा
अपने जन्मदिन के अवसर पर लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए क्या क्या नहीं करते लेकिन लियो क्लब छपरा के सदस्यों का जन्मदिन मनाने का अंदाज़ ही कुछ अनोखा होता है, लियो क्लब के कर्मठ एवं ऊर्जावान सदस्य लियो सनी पठान ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की तरफ से पर्यावरण जैसी महत्वपूर्ण चीज़ों को बढ़ावा देते हुए पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर रॉय जी को भेंट स्वरुप गमले प्रदान किया, पुलिस अधीक्षक ने लियो सदस्यों को इसके साधुवाद दिया और इसे एक शानदार पहल बताते हुए लियो क्लब को समाज की अन्य और भी गतिविधियों से और खास कर ट्रैफिक जैसे समस्या पर सहयोग करने का अनुरोध करते हुए लियो क्लब के पदाधिकारियों के साथ एक शीघ्र ही बैठक बुलाने की बात हुई.

संस्था के प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल ने बताया कि गमले भेंट करने के पश्चात सर्व धर्म एक समान जैसी भावना को ध्यान में रखते हुए लियो सदस्य एक साथ मंदिर, मस्ज़िद, गुरूद्वारे एवं चर्च जगहों पर गए और लियो सदस्य सनी पठान के बेहतर भविष्य और समाज में भाईचारे की भावना रहे इसके लिए सभी जगह प्रार्थनाएं की गयी.

उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम करने का मूल उद्देश्य ईश्वर एक है और सभी धर्मों के लोग प्रायः एक हैं इस बात समाज में सन्देश देना है..
उक्क्त अवसर पर मुख्य रूप से अद्य्यक्ष आदित्य अग्रवाल, कुंवर जायसवाल, सनी पठान, रोहित प्रधान, आलोक गुप्ता, विकास, अमन आदि सदस्य उपस्थित थे..
उपर्यक्त जानकारी संयुक्त जन संपर्क पदाधिकारी लियो आशुतोष सिंह ने दी..