गोपालगंज :सीमापार से शराब पीकर आ रहे तीन बाइक सवार युवक गिरफ्तार
#राजीव रंजन मीश्रा
गोपालगंज:
सीमावर्ती उत्तरप्रदेश से शराब पीकर एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के खुरहुरिया मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से दो बोतल शराब भी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताया जाता है कि कटेया थाना के सहायक अवर निरीक्षक बीबी सिंह बुधवार की देर शाम पुलिस के साथ गश्ती पर निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश से शराब पीकर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस खुरहुरिया मोड़ के पास पहुंच गई तथा उधर से गुजरने वालों को रोक कर जांच पड़ताल करने लगी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवक पुलिस को जांच पड़ताल करते देख भागने लगे। लेकिन पुलिस ने बाइक का पीछा कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास दो बोतल शराब मिली। तीनों युवकों ने शराब भी पी हुई थी। पुलिस ने बाइक सहित शराब को जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित कटेया थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी शत्रुघ्न चौहान, अजय कुमार चौहान तथा जयसौली गांव निवासी कुंदन शर्मा बताए जाते हैं।




Recent Comments