गोपालगंज :थानाध्यक्ष पर कोर्ट में मुकदमा दायर
#पांच अज्ञात पुलिस कर्मी पर भी कोर्ट में मुकदमा दायर
भोरे ( गोपालगंज ) :—–
स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष के विरूद्ध कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के बाधाचौर नोनिया पट्टी निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि बीते 20 दिसंबर को वह अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ अपने ससुराल भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में आये थे. उसी दौरान थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रात्रि में आये और उनकी साह फुलझरीया देवी को गिरफ्तार कर लेकर जाने लगे. पीड़ित द्वारा विरोध करने पर की आप बिना किसी जूर्म के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकते है. इस पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुये मारपीट की गयी. इस मामले में थानाध्यक्ष व पांच अज्ञात पुलिस कर्मी पर कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगायी है ।




Recent Comments