बिहारी प्रतिभा : सिंगर,मॉडल और लैंग्वेज एक्सपर्ट सुभ्रा प्रकाश दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में करेंगी इंट्री

पटना(अनूप नारायण सिंह) : सीतामढ़ी के डुमरा निवासी शिवप्रकाश सिंह और रेणु सिंह की सुपुत्री सुभ्रा प्रकाश एक सिंगर,मॉडल और लैंग्वेज एक्सपर्ट है । जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में करेंगी इंट्री । हैदराबाद से ही फ्रेंच भाषा में मास्टर्स डिग्री प्राप्त सुभ्रा को 2013 में गूगल के लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में फ्रांस के पेरिस जाने का मौका मिला । प्रोजेक्ट कार्य के अलावा जब भी उसे समय मिला, वह पेरिस में ही विदेशी बच्चों को भारतीय क्षेत्रीय भाषा सीखाने लगी । स्कूल कॉलेज के दिनों से ही संगीत में विशेष रुचि रखनेवाली सुभ्रा पेरिस में विदेशी भाषा और भारतीय भाषाओं को मिलाकर नए गीत बनाने लगी । वहाँ उनका सम्पर्क एक यूरोपियन बैंड से हुआ ।पेरिस में एक भव्य कार्यक्रम में सुभ्रा ने संगीत की शानदार प्रस्तुति दी । सुभ्रा को सिंगर ऑफ द डे का सम्मान मिला। अब सुभ्रा की चर्चा सीतामढ़ी, बिहार और हैदराबाद से लेकर फ्रांस तक होने लगी। बिहार की इन क्षेत्रीय भाषाओं को एक नई पहचान दिलाने के लिए सुभ्रा और अधिक कार्यशील हो गयीवर्तमान में सुभ्रा आधे दर्जन बंग्ला, तमिल,तेलुगु फ़िल्म प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रही है । जल्द ही वह अभिनेत्री के रूप में इंट्री करेंगी । हला की सुभ्रा कहती है कि पहले बिहार की क्षेत्रीय भाषाओं जैसे भोजपुरी, मैथिली आदि के लिए कुछ और काम कर लूं । इन भाषाओं को एक नई पहचान स्थापित करना सुभ्रा का लक्ष्य है। और वह उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत भी कर रही हैं ।सुभ्रा प्रकाश सोशल मीडिया पर ‘सुभ्रा ब्रन’ के नाम से सक्रिय है ।