गोपालगंज :अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को गोली मार कर लूटे 75 हजार रूपए
राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:— जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ कुसौधी मार्ग सिंगहा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक सवार किराना गल्ला व्यवसायी को गोली मार कर 75 हजार रूपये लूट लिए. अपराधियों ने लूट के दौरान कई राउंड गोलियां चलायी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अराम से फरार हो गए. व्यवसायी को एक गोली सिर में तथा दूसरी गोली पैर में लगी. घायल किराना गल्ला व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में सीवान रेफर कर दिया. वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचं कर जांच में जुट गई. बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधी बाजार निवासी हरिहर गुप्ता के 50 वर्षीय पुत्र व्यवसायी ठाकुर प्रसाद गुप्ता बाइक से शुक्रवार की सुबह लहना वसूली के लिए निकले थे. वह सिंगहा गांव के बगल के गांव बगही से लहना वसूल कर लौट रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गांव के चंवर में उनकी बाइक को रोक दिया. फिर लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर एक अपराधी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मीरगंज थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि गोली की सूचना के बाद घटनास्थल की तरफ पुलिस बल को भेजा है. बदमाशों ने कारतूस का प्रयोग किया है जिसके कारण व्यवसाई की हालात अभी खतरे से बाहर है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.




Recent Comments