दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के जादवपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 72.66 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया धंधेबाज नगर थाना क्षेत्र के मौना जहरी पोखरा गांव के महेश चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार चौधरी बताया जाता है।
भेल्दी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस जब जादवपुर गांव में पहुंची तो धंधेबाज पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया मगर पुलिस विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को धर दबोचा गया। पुलिस ने उससे पुछ-ताछ के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया।बताते चलें कि भेल्दी पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब कारोबारियों को पकड़कर जेल भेज रही है।