संजय विजित्वर (हाजीपुर)- 19 जनवरी को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति जिला शाखा वैशाली के आह्वान पर मानव श्रृंखला का बहिष्कार कर विद्यालय परिसर तथा सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महासंघ गोपगुट भवन हाजीपुर, गाँधी आश्रम पार्क, सदर अस्पताल, गंडक कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर समन्वय समिति के सदस्यों ने वृक्ष लगा कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। संघ के सभी नेताओं ने मानव श्रृंखला को असफल बनाने में नियोजित शिक्षकों के अलावा आम जन को बधाई देते हुए कहा सरकार के सर्कस को शिक्षकों के अलावा आम जन ने खारिज कर साफ कर दिया कि मानव श्रृंखला एक ढकोसला था। सरकार ने मानव श्रृंखला के नाम पर जो करोड़ो रूपये बहा कर व्यक्तिविशेष के चेहरे को चमकाने के असफल प्रयास किया, नि:संदेह राज्य के लोग के साथ धोखा है। आज जिले के मानव श्रृंखला रूट पर लोगों की उपस्थिति ने सरकार को आइना एवं नियोजित शिक्षकों की एकता को दिखलाया है। आगे आने वाले दिनों में सरकार से आर -पार की लड़ाई लड़ने एवं समान काम समान वेतनमान को हर हाल पर प्राप्त करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक राजेन्द्र राय एवं संचालन सह संयोजक नवनीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में पंकज कुशवाहा, वकील राय, रबीन्द्र कुमार, संजीव कुमार, राज नारायण महतो, मृत्युंजय सिंह मुन्ना, मधुरेन्द्र भारतीय, अमित कुमार, विजय रत्नपंकज, मो०मुर्शिद, आनंद मोहन, राजेश पासवान, शम्भू कुमार,सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।