गड़खा। कोरोना वायरस भीड़ से फैल रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन कहीं भी बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन कर्फ़्यू लगा दी गई हैं। गड़खा बाजार में सामान खरीदने आए लोगों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। वहीं 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित तिरुपति इंडियन गैस एजेंसी में बुधवार को सुबह से ही गैस लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अधिकांश लोग चेहरे पर मास्क भी नही लगाए थे।लोग एक दूसरे के नजदीक खड़े थे।सुबह 6:00 बजे से ही गैस लेने को लाइन में लगे थे परंतु वैसे बहुत देर बाद शाम में आई ।लोग दिनभर गैस के लिए धूप में खड़े रहे तब जाकर गैस प्राप्त हुआ। बता दें कि पहले गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी होती थी परंतु पिछले कुछ सप्ताह से लोकल वेंडरों द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कर्फ्यू लागू की बात सुनते ही लोग घबराहट में अपने घर से अचानक बाहर निकलकर 1 महीने का राशन और गैस इकट्ठा करने में जुट गए थे। इसलिए काफी भीड़ लग गई थी।