मांझी(सारण)। सोमवार को छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना के समीप गेंहूँ लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उक्त घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार गेंहूँ लदा ट्रक उत्तर प्रदेश के बलिया से गेंहूँ लाद कर कर दानापुर जा रहा था। इसी बीच ट्रक दाउदपुर थाना के समीप ज्योंहि पहुंचा तभी एक मवेशी सामने आ गया। मवेशी को बचाने के दौरान चाक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रक सड़क के किनारे गहरे खाई में जाकर पलट गया। यह महज संयोग ही था कि दुर्घटना स्थल के समीप मौजूद विद्युत ट्रांसफार्मर से ट्रक नही टकराया वरना बड़ा हादसा हो जाता। उक्त दुर्घटना में घायल चालक राजेश यादव व खलासी मृत्युंजय सिंह घायल हो गए। दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है। दोनों बलिया जिले के निवासी बताए जाते हैं।