सारण :कौशल प्रशिक्षण के बाद विधायक द्वारा प्रतिभागियों को  टूल्स कीट का वितरण कराया गया 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अमनौर में चल रहे बढईगीरी मोबाइल कौशल शिविर में कारपेंटरों को कौशल प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों के बीच टूल्स कीट वितरण किया गया. गुरुवार को स्थानीय डीएभी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उक्त प्रतिभागियों के बीच टूल्स कीट का वितरण स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर व सेवा निवृत्त विधुत अभियंता कामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से वितरण किया. उक्त मौके पर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना को लोगो के बीच रखा. उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे एसी प्रशिक्षण  से लोगों की बेरोजगारी दूर कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.  मालूम हो कि पिछले चार दिनों से अमनौर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बढईगीरी मोबाइल कौशल शिविर के द्वारा पांच दर्जन से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उक्त मौके पर फर्नीचर और फिटिंग स्किल काउंसिल  के आॅपरेशन  हेड परवेश मल्होत्रा,   सरवेश कुमार  , निदेशक भावेश कुमार, , मुकेश कुमार, परवेश कुमार तथा  धनंजय कुमार आदि लोग शामिल थे.