Θ बेतिया – चनपटिया:– *चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विहिप व बजरंग दल ने किया योग।*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
*चनपटिया:* शहर के चिरान चौक स्थित विवेकानंद एकेडमी विद्यालय परिसर में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल संगठन की ओर से चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को विहिप व बजरंग दल के सदस्यों सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी योग किया।यहां योगगुरु रंजन कुमार ने शिविर में उपस्थित दर्जनों लोगों को सामूहिक रूप से योग कराया।

शिविर में योगगुरु रंजन कुमार ने शिविर में उपस्थित लोगों को योग करने से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी। योग शिविर में विहिप व बजरंग दल के राकेश चौबे,वैभव निशांत,अभाविप के अमित कुमार,भाजयुमो के प्रवक्ता विवेक कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी,समाजसेवी व शिक्षक रवि चौधरी,आलोक चौधरी समेत कई लोगों ने योग किया।

इस मौके पर मनोज हिन्दू,राकेश चौबे,वैभव निशांत,अमित कुमार,रितेश वर्मा,विवेक कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी,अजित तिवारी,सन्नी कुमार, अविनाश,सचिन,रिशु, आलोक, धर्मेंद्र, सत्यम, रेयाज, आलोक चौधरी,सुंदरम मिश्रा समेत दर्जनों लोगों ने सामूहिक योग किया।




Recent Comments