बाजार में बाइक सवार से लूट का प्रयास कर रहे एक को पकड़ लोगों ने पुलिस को सौंपा
मढ़ौरा(सारण)। नगर के मुख्य बाजार के पास एक बाइक सवार से लूट का प्रयास कर रहे एक लूटेरे को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा निवासी एक आभूषण विक्रेता तरैया से अपने घर मढ़ौरा लौट रहा था । इस दौरान मढ़ौरा मार्टन फैक्ट्री के करीब लुटेरा बाइक सवार से लैपटाप छिनने का प्रयास कर रहा था, उसके बैग में कुछ आभूषण भी बताये गये है । इसी दौरान हल्ला मचाने पर लोगों ने एक को गिरफ्त में ले कर जमकर पिटाई कर दी । पकड़े गये युवक को भीड़ ने पुलिस को सौप दिया । पुलिस ने मामले की तहकीकात में जुटी है ।




Recent Comments