पटना(अनूप नारायण सिंह) : डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के विलक्षण प्रतिभा थे कहा सीपी ठाकुर ने।
जनपद न्यूज़ और बिहार पुलिस एसोसिएशन के द्वारा पटना के चाणक्य होटल में आयोजित महान गणितज्ञ डॉक्टर वशिष्ठ नारायण सिंह सम्मान समारोह में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह जनपथ न्यूज के राजीव रंजन पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने संयुक्त रूप से 11विभूतियों को सम्मानित किया।सम्मानित होने वाले में पटना ग्रीन हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार सिंह बबलू राज ट्रामा हॉस्पिटल के डॉक्टर विजय राज सिंह ज्योतिषाचार्य पंडित रुपेश पाठक पत्रकार अनूप नारायण सिंह समेत विभिन्न क्षेत्रों के 11 लोग शामिल थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ सीपी ठाकुर ने कहा कि वशिष्ट बाबू जैसे लोग समाज के लिए अनुकरणीय होते हैं ।यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अपने जीवन काल में कई बार उनके दर्शन करने का अवसर मिला बिहार के शिक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। हम अपने विभूतियों को भूलते जा रहे हैं।इस अवसर पर बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि वशिष्ट बाबू को मान सम्मान दिलाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर जन आंदोलन करेंगे उन्होंने टीम शुक्रिया वशिष्ठ का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने समाज के सभी तबकों को ऐसे महान विभूतियों के लिए एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा वशिष नारायण सिंह के भतीजे मुकेश कुमार सिंह ने उनके जीवन से जुड़े कई दुखद किस्से लोगों से शेयर किया ।जिसमें 15 वर्षों तक एक अस्पताल के द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला भी शामिल था।




Recent Comments