मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में सोमवार को उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग की टीम ने कोटवा के एक आलीशान मकान से लगभग एक कुंटल नशीला पदार्थ बरामद किया है.
दरअसल, मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटवा के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों द्वारा नशीला पदार्थ डोडा बेचा जाता है. इसके बाद जब मोतिहारी की उत्पाद विभाग ने लाइन होटल संचालक के घर पर छापेमारी की तो उसके घर से पांच बोरा डोडा बरामद हुआ है.
बता दें कि डोडा अफीम के फूल का हिस्सा होता है जो नशे के काम आता है. वहीं, अब उत्पाद विभाग घर के मालिक को चिन्हित कर करवाई में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.




Recent Comments