गांवों में घुसा पानी , कई एकड़ भूमि जलमग्न#परवेज अख्तर/सिवान;तरवारा (सिवान) जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा- भलुवाडा के बीच 70 आरडी पर फखरुद्दीनपुर गांव के पास गुरुवार को अचानक नहर का बांध टूट जाने से कई गांवों में पानी घुंस गया। सलहपुर, चौकी हसन समेत करीब आधा दर्जन गांवों में पानी पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं देखते ही देखते कई सैकड़ो एकड़ भूमि पर जलमग्न हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस प्रसासन व सारण गंडक नहर प्रमंडल के पदाधिकारियो को इसकी सूचना दी।बांध टूटने की सुचना पर मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर बांध को मरम्मत कराने में जुट गए। साथ ही जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के लिए दो जेसीबी के अलावे 25 से 30 मजदूर को लगाया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से नहर के बांध पर पुलिस बल को भी तैनात किया का दिया गया। ताकि कोई घटना नहीं हो। सारण गंडक नहर प्रमंडल के मुख्य अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नहर का बांध सही था। उन्होंने बताया कि फखरुद्दीनपुर पुल के रास्ते टेलीफोन विभाग द्वारा बिना अनुमति लिए नहर के बांध के नीचे अंडरग्राउंड केबल ले जाने की वजह से नहर का बांध टूट गया है। गंडक विभाग ने इससे संबंधित कोई अनुमति भी नहीं दी है। किसानों की समस्याओं व पशुओ को हो रही परेशानियों को देखते हुए गंडक विभाग द्वारा बुधवार की देर शाम नहर में पानी छोड़ा गया।