मढ़ौरा के मिर्जापुर में प्रगतिशील यूथ क्लब के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियानमढ़ौरा(सारण). प्रगतिशील यूथ क्लब, मढ़ौरा के सदस्यों ने 02 अक्टुबर गांधी जयंती के अवसर पर मिर्जापुर शिव मंदिर दुर्गा पंडाल के पास से लेकर पंजाब नेशनल बैंक होते हुए मिर्जापुर मुख्य बाजार की साफ सफाई की गयीं।साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता संदेश की पर्ची भी वितरित किया गया। दुकानदारों एवं आम लोगो को प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार करने हेतु बताया गया। यूथ क्लब के सदस्यों ने दुकानदारों एवं राहगीरों को बताया कि स्वच्छ स्थल पर ही इष्ट देव का वास होता है। स्वच्छता से आपके बाजार की रौनक बढ़ेगी साथ साथ लोगो के आवागमन से व्यापार में बिक्री बढ़ेगी। दुर्गा पूजा से लेकर आगामी महान पर्वो को ध्यान में रखते हुए सभी लोगो ने अपने घर के आसपास एवं अन्य सामाजिक स्थलों को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया। यूथ क्लब के अध्यक्ष अंशुमान द्विवेदी एवं संरक्षक प्रियरंजन पांडेय ने लोगो को बताया कि स्वछता से ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती हैं। साथ ही लोगो को सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने तथा आपसी सद्भाव से आगामी त्यौहारों को मनाया जाएगा। बाजार के सभी लोगो ने इस काम की सराहना करते हुए स्वच्छता रखने का शपथ लिया।

इस अवसर पर सदस्य विक्की, राजू,शुभम,नारद,राहुल,सोनू,अमित,नवीन,चंदन,आयुष्मान,बिट्टू,रंजन एवं मोहम्मद मुस्तफा ने तत्परता से सफाई अभियान में हिस्सा लिया।




Recent Comments