बेतिया – *गौनाहा आपूर्ति पदाधिकारी के विरूद्ध अध्यक्ष ने लगाया अवैध उगाही का आरोप*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार के विरुद्ध डिलर्स एसोशियसेन के अध्यक्ष ने डीलरो को प्रताड़ित करने व अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुऐ जिला पदाधिकारी को एक पत्र लिखा है ।
पुर्व अध्यक्ष दिनेश राम ने जिला पदाधिकारी को दिये आवेदन मे कहा है कि गौनाहा प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र के डीलरों को प्रताड़ित करते है । और अवैध ढंग से किरासन तेल में प्रति ड्राम पांच सौ रूपया व खाद्धान में प्रति क्विंटल पचास रूपया बिचौलिये के द्वारा जबरन वसूली करवाते है । 
जिसके चलते डीलरों को उपभोक्ताओ का कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है । तथा डीलरों को घमकाते हुऐ नेट वेट का धज्जीयां उडाते है । इसके लिए अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच-पड़ताल कर एएमओ के विरुद्ध कार्रवाई का मांग किया है ।
वही एएमओ अजय कुमार का कहना है कि दिनेश राम डिलर्स एसोशियसेन का पुर्व मे अध्यक्ष था । जिसे कालाबाजारी के आरोप मे उसका अनुज्ञप्ति रद्द करते हुऐ उसकी दुकान बंद कर दिया गया है । उसके द्वारा उनके उपर गलत आरोप लगाया जा रहा है । जो बिल्कुल हि निराधार है ।