सीवान. आंदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक राम प्रवेश साह ने गलत जामाबंदी बताने को लेकर आंदर निवासी सीता राम प्रसाद के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी दूसरे की जमीन को अपनी जमीन बताते हुए रशीद पर 394 की जगह 354 ओवर राइटिंग कर लीख दिया तथा अपनी जमाबंदी बताते हुए रशीद कटवाने का प्रयास किया. यह मामला जांच के बाद प्रकाशन में आया.