गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस में हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए माँगी दुआएँ
स सु;गुठनी(सिवान)प्रखंड क्षेत्र के मियांगुण्डी मे सोमवार के रात्रि मेंआयोजित कार्यक्रम मे जहाँ यूपी बिहार के जाने माने उर्दू के मौलवियों और विद्वानों ने हिस्सा लिया,वही स्थानीय लोगो ने भी जोशो खरोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।इस कार्यक्रम का आयोजन जश्ने  गरीब नावज कॉन्फ्रेंस द्वारा किया गया।सभा की शुरुवात कॉन्फ्रेंस की तरफ से गुठनी के सीओ रामबचन राम और सिवान के वक्क्फ बोर्ड के चैयरमैन मंसूर आलम को प्रतीक चिन्ह देकर समान्नित किया गया।मंच का संचालन अब्बास हाशमी ने किया।इस कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण का केन्द्र सासाराम से आये 8 बर्षीय सैयद कायम रजा थे।उनके द्वारा कुरान की आयतो से किया गया,सैयद कायम रजा ने जब अब संबोधन मे कहा कि जो अली की दर से वास्ता नही रखते। इसको सभा मे बैठे सैकड़ो लोगो ने खूब सराहा,साथ ही सैयद कायम राजा को प्रतीक चिन्ह देकर भी समानित किया गया,मंच के संचालन करता अब्बास हाशमी ने कहा कि इस जलसे का मतलब सिर्फ और सिर्फ हिन्दू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देना है,मंसूर आलम ने कहाकि देश और राज्य के सभी लोगो को चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम दोनो को देश के आन बान और सान के लिये जीने की जरूरत है,मौके पर,मुबारक अली,रहमत अली,समशाद अली कादरी,मौलाना अनवार अहमद,मुजीबुर रहमान,कयामुद्दीन,मोहमद सिराजुद्दीन,तबकसुम अजीबी,सलीम रजा, सोहराब दानी, मौलाना जमील अहमद,जहाँगीर अंसारी,जाकिर हुसैन हाशमी, जाहिद अंसारी,मन्नान अंसारी,मोहमदअसलम,नसरुद्दीन,हाजी शौकत अंसारी,अमीर अहमद ,मौजूद थे।