गमछा से गला दबाकर मारने की कोशिस
#परवेज अख्तर/सिवान,
भोरे (गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में सोये पिता पुत्र को गमछा से गला दबा कर मारने की कोशिश की गयी. मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी राजेंद्र सिंह अपने पिता के साथ बथान में सोये थे कि उसी गावं के तुफानी सिंह और भोलू सिंह आये और गमछा से गला कस कर मारने की कोशिश की. शोर गुल सुन कर आस पास के लोग वहां दौड़े आये, तब कहीं जाकर दोनों की जान बच सकी. इस मामले में राजेंद्र सिंह के बयान पर दो लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




Recent Comments