दरियापुर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिहारा निसक गांव के एक 32 वर्षीय महिला की मौत शर्प दंश से हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार दरिहारा निशक गांव के संतोष राय की 32 वर्षीय पत्नी किरण देवी अहले सुबह दियरा में शौच करने गयी थी जहां शौच के क्रम में ही शर्प ने दंश लिया। जिसके बाद घबराई हुई घर पहुच घटना की जानकारी अपने परिवार वालो की दी । तभी उसके परिवारवालो ने आननफानन में उसे मुजफ्फरनगर प्रभात तारा हॉस्पिटल ले गए जिसके बाद चिकित्सकों ने नब्ज को टटोलते हुए देखा तो उसे मृत पाया। मृतक के पांच छोटे-छोटे मासूम पुत्री ही है। सबसे बड़ी बेटी 9 साल की, दूसरी बेटी 7 साल की तीसरी 5 साल की, चौथी 3 साल की तथा पाचवी बेटी डेढ़ साल की है। शव घर पर पहुचते ही कोहराम मच गया। सारी बेटियां शव से लिपटकर चीख चीख कर रो रही थी । इनलोगो के रोते देख गांववाले इस दृश्य को देखकर उनका दिल दहल जा रहा था। जिसके बाद भाजपा के पूर्व कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी।