▶️महिला की शव बरामद करने के लिए गोताखोर लगातार कर रही प्रयास
गड़खा(सारण) ।गड़खा प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर गंडकी नदी में डूबने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। युवक का शव बरामद हो गई थी परंतु महिला का शव काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला गोताखोर की टीम लगातार प्रयास कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार गड़खा प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के रामगढ़ा गांव निवासी राजेंद्र राम की पुत्रवधू भोला राम की पत्नी बसन्ती देवी सुबह में शौचकर नदी में हाथ धोने गई थी।तभी पैर फिसल गया और नदी के मुख्य बहाव में चली गई। काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी मो ईस्माइल को सूचना दिया। घटना स्थल पर सीओ ने पहुंचकर गोताखोरों की माध्यम से शव को ढूंढने में लग गए। समाचार प्रेषण तक शव बरामद नही हुई थी। सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरी घटना बाजितपुर पंचायत सहो सराय में गांव के कुछ युवकों के साथ एक युवक स्नान कर रहा था। तभी युवक की डूबने से मौत हो गई।मृतक ध्रुप माँझी के पुत्र सुधीर कुमार बताया जा रहा है।मृतक 9वीं कक्षा में पढ़ता था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के बाद पिता ध्रुप माँझी ,मां गोमती देवी भाई अशोक कुमार गोलू कुमार बहन काजल कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments