बेतिया(प.च.):– रखही चम्पापुर के वार्ड 4 को खुले शौच से मुक्त वार्ड की घोषणा की गई

न्यूज इन्पुट वरीय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत रखही चम्पापुर के वार्ड4 को खुले शौच से मुक्त वार्ड की घोषणा आज दिनांक 24/1/2018 दिन बुधवार को की गई ।इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक विनय कुमार राय ने वार्ड के सभी निवासियों से शौचालय का प्रयोग करने का आह्वान किया ।
मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने वार्ड के लोगो से खुले में शौच नहीं करने का शपथ कराया।साथ ही बच्चे के खुले मल का निस्पादन का किया जाएगा ।ताकि एक भी व्यक्ति मल से होने वाली बिमारियों से बच सके ।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य मनोज कुमार पटेल ने बताया कि इस वार्ड में कुल 136 परिवार है जिसमे शौचालय का निर्माण हो चुका है ।इस वार्ड के सभी लोगों ने अपनी रुचि लेकर स्वंय शौचालय का निर्माण कराया है ।




Recent Comments