परसा। प्रखण्ड के अंतर्गत बनकेरवा बाजार पर दिघरा परसौना दरिहारा बारवे बांध से लालगंज जाने के लिए पुल का स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता धर्मनाथ राय औऱ संतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रतिनिधि मंडल को अंग वस्त्र से समानित किया गया।जिसकी अध्यक्षता परसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे ने कि जिसमें पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सभापति राय जिलामहामंत्री अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह शैलेश गिरी का गर्मजोशी से धर्मनाथ राय ने अंग वस्त्र औऱ फूल माला से स्वागत किया गया ग्रामीणों इस कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी की कार्य की सराहना की औऱ धन्यवाद दिया और बताया कि रुडी जी हमेशा इसप्रकार के बड़े बड़े कार्य अपने संसदीय क्षेत्र में कराते रहते हैं इस अवसर पर तूफान सिंह चंदन सिंह वीरेश राम विक्रम कुमार जितेन्द्र गिरी बलिन्दर सिंह लखिनदर मांझी सुभाष कुमार मोना देवी एवम महिला सहित आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे! इस पुल के स्वीकृति मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है ! इस अवसर पर परसा विधानसभा प्रभारी सभापति राय ने कहा कि यह माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी का यह अदभुत कार्य है जिसकी जितनी प्रंशसा की जाय उतनी कम है यह पुल बनने से कई गांव के लोगो को फायदा मिलेगा ! ज्ञात हो कि इस पुल बनाने के लिए एक सदर्ष कमिटी बनी थी! जिसके अध्यक्ष स्वर्गीय कृष्णा राय थे जो कि पुल बनाने के मांग को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी से उनके आवास पर मिल कर अपनी बात रखी थी ! लेकिन उनके मर जाने के बाद यह कमिटी भंग हो गई थी और कार्य करना बंद कर दिया था; लेकिन सांसद रुडी जी ने इसको गंभीरता से लेते हुए लम्बे समय के प्रयास के बाद पुल का स्वीकृति मिल गया ?