खैरथल:16 गायों 6 बच्छड़ो को पुलिस ने तस्करो से मुक्त कराया 
गो तस्करो ने पुलिस पर किया पत्थरों व बोतलों से हमला 
पुलिस की फायरिंग को देख कन्टेनर को छोड़ भागे तस्कर

जयपुर 9 मई। नाकाबंदी के दौरान रोकने पर गो तस्करो ने पुलिस पर हमला कर पलिस की गाड़ी को टक्कर मार कन्टेनर छोड़ भागने में कामयाब हो गए। खैरथल थाना पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर तस्करो को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
थानाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार की रात्रि 3 बजे सूचना मिली कि ततारपुर की ओर से गाय लेकर गो तस्कर खैरथल की ओर आ रहे हैं । जिस पर खैरथल पुलिस की ओर से  करीब साढ़े तीन बजे मातोर अगवानी के पास पुलिस की दो गाड़ियों को सड़क पर लगा कर नाकाबंदी की गई । सामने की ओर से आ रहे  डाक कन्टेनर को रोकने का इशारा करते ही पत्थरो व बोतलों से हमला कर दिया। और गाड़ी को टक्कर मार भगाने का प्रयास किया। जिस पर एक हवाई फायर करने पर तस्कर गाड़ी को छोड़ शाहपुरा की ओर पहाड़ी पर भाग गए। पुलिस ने कन्टेनर को पकड़ कर 16 गायों व 6 बछड़ो को मुक्त करा कर गो शाला भेज दिया है।