खेल से युवाओ में शारीरिक और मानसिक बृद्धि होने के साथ टीम भावना का भी विकास होता है- अमिता सिंह

जलालपुर /सारण
जलालपुर: प्रखण्ड के बेलकुंडा शिवालय खेल मैदान में युवा सेवा संघ बेलकुंडा के बैनर तले शनिवार को एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया . जिसका विधिवत उद्घाटन जलालपुर थानाध्यक्ष अमिता सिंह स्वयं बल्लेबाजी कर किया। खेल शुरू होने के पूर्व थानाध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थनाध्यक्ष अमिता सिंह ने कहा कि खेल से युवाओ में शारीरिक और मानसिक बृद्धि होने के साथ ही साथ टीम भावना का भी विकास होता है। जो अपने आप मे एक अलग महत्व रखती है। यही दुनिया का एक मात्र ऐसा प्लेट फार्म है जहाँ हर लोग अपने विषय मे न सोचकर पूरी टीम के लिये जीते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये।

मौके पर बंटी सिंह सर्वजीत राम वार्ड संघ अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ,गोलू दुबे सनिष सिंह मनु तिवारी ,पंकज तिवारी मिंटू सिंह आदि उपस्थित थे। इस सम्बंध में आयोजन समिति सदस्य सवरी गांव निवासी व इंडिगो मैनेजर रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मैच का फाइनल 14 जनवरी को खेला जाएगा .बताते चले कि उद्घाटन मैच गड़खा बनाम छपरा के बीच खेला गया।