खरीफ महाभियान में तकनीकी से खेती पर बल

#परवेज अख्तर/सिवान :

बसंतपुर (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को

खरीफमहाभियान सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक

सत्यदेव सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार

राव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य कुमार राम ने संयुक्त

रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक

ने कहा कि तेजगति से बढ़ती जनसंख्या

और सिमट रही भूमि के कारण नई तकनीक से खेती

करना समय का तकाजा है। भगवानपुर कृषि विज्ञान

केंद्र के कृष्णा खत्री एवं एस के मंडल ने जीरो टिलेज से

खेती की जुताई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बुआई

के लिए सबसे उपयुक्त समय 20 मई से 30 जून तक

होता है। मौके पर

कृषि समन्वयक अरविंद कुमार उपाध्याय, देवेंद्र

कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह,

अखिलेश राय, किसान सलाहकार मनोज सिंह,

करुनकांत ठाकुर, राजेश राम, मुखिया संदेश

महतो, वैद्यनाथ महतो समेत काफी संख्या में किसान

आदि मौजूद थे।