
छपरा : बुधवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक कर जिलाधिकारी ने दीपावली, लक्ष्मी पूजा और लोकआस्था का पर्व छठ को लेकर विधि व्यवस्था विधि ब्यवस्था संधारण के लिए कई निर्देश दिए।जिसमे खतनाक छठ घाटों को चिन्हित कर आम लोगो को माइकिंग से प्रचार कर सूचित करने का निर्देश दिया गया।इसके लिये पूजा समितियों से भी लोगों को सतर्कता बरतने और गहरे पानी वाले घाटों पर एहतियातन बैरिकेटिंग करने को कहा गया।दीपावली को लेकर पटाखे विक्री संकीर्ण गलियों में नहीं करने,भीड़भाड़ वाले जगहों पर भंडारण नहीं करने को कहा गया है।वही लोगों को रात्रि10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं करना होगा।जबकि काली पूजा में भी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए।इसके लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशो का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी दी गई।बैठक में एसपी हरकिशोर राय समेत कई प्रशासनिक अधिकारी थे।




Recent Comments