माँझी। मंगलवार की रात कौरु धौरु गांव के समीप बाइक व बोलेरो की आमने सामने हुई टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी चारो युवकों को मांझी थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेन्स पर लादकर मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जख्मी चारो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मांझी से अपने घर लौट रहे थे। जख्मी चारो युवक रिवीलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने सामने हुई टक्कर के बाद बाइक सवार चारो युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। उक्त दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक तेज गति से बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस द्वारा उसका पीछा भी किया गया। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। और यूपी के तरफ भाग निकला।