मांझी(सारण) : मांझी के मुबारकपुर निवासी व सिसवन के पूर्व राजस्व कर्मी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ कप्तान को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की गई। अनेक लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व बीडीसी सुनीता देवी के आवासीय परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व मुखिया राहुल प्रकाश सिंह देवेन्द्र सिंह बिंदु सिंह ईश्वर सिंह विश्वनाथ सिंह व मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।