दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
उत्पाद विभाग की टीम द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 147 बोतल विदेशी शराब के साथ 04 परिवहनकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 02 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह छापेमारी नौतन थाना क्षेत्र के सपवा टोला चौक के समीप की गई।
उत्पाद अधीक्षक, श्री लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि सपवा टोला चौक के समीप हुई छापेमारी में हरेराम यादव (पिता-पुनदेव यादव), दीपक कुमार (पिता-पुन्तु प्रसाद), शैलेश कुमार (पिता-शम्भू प्रसाद) एवं दीपक कुमार (पिता-धुरेन्द्र चौधरी) को 147 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य परिवहनकर्ता, वीरेंद्र यादव (पिता-चौकट यादव)भागने में सफल रहा।
इस छापेमारी में मध निषेध निरीक्षक राजकुमार चौधरी, रंजीव कुमार झा, अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सहित उत्पाद सिपाही, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहें।