
नगरा : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित चंद्रभूषण क्लॉथ स्टोर के मालिक के मनमानी के कारण उनके कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया। बताते चलें कि उक्त दुकानदार प्रतिदिन कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर अपना दुकान चलाया करता था।
इस दुकान की कहानी ताला बंद पल्ला खुली की थी। बाहर से दुकान बंद रहता था तथा दुकान के ऊपर से सीढ़ी के माध्यम से ग्राहकों को दुकान में उतार लिया जाता था तथा कपड़े एवं अन्य सामान बेचकर के ग्राहकों को फिर निकाल दिया जाता था। इसी मुद्दे पर दो ही दिन पहले खैरा थाना प्रशासन द्वारा दुकान चलते देखकर दुकानदार को मना किया गया एवं उसके दो पुत्रों को उठा कर के गाड़ी में बैठा लिया गया। मनचढे दुकानदार ने थाने की गाड़ी से अपने पुत्रों को बाहर खींच लिया तथा थाने तक नहीं जाने दिया। प्रशासन इसके इस हरकत के कारण इस पर पैनी नजर रखी हुई थी तथा सारण जिलाधिकारी के आदेश अनुसार शुक्रवार को कपड़े की दुकान नहीं खोलनी है उसके बाद भी उक्त दुकानदार द्वारा अपने दुकान में करीब दर्जनों ग्राहकों को बैठा कर के कपड़े बेचा जा रहा था तब तक नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी एवं खैरा थानाध्यक्ष के द्वारा उक्त दुकानदार के पास जाकर भौतिक सत्यापन किया गया तो दर्जनों ग्राहक फिर दुकान में बैठकर कपड़े खरीद रहे थे। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा था इसलिए प्रशासन ने इसकी दुकान को सील कर दिया।उक्त दुकानदार का मालिक खैरा गाँव निवासी चंद्रभूषण प्रसाद बताया जाता है।
इस बाबत अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि हर हाल में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दुकानदार ने इसका उलंघन किया है इसलिए दुकान सील किया गया।
दुकान को सील करने में नगरा प्रखण्ड के बीडीओ श्रीनिवास ,
सीओ मोहित कुमार सिन्हा , थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एस आई परवेज आलम , जवान राजेन्द्र कुमार सिंह , जवान रोहित कुमार सिंह , जवान सुमन्त कुमार सिंह, ग्रिजेश कुमार , मौसम कुमारी , रजनीश कुमार , बी एच जी रविन्द्र कुमार सिंह , जीउत सिंह , राजेन्द्र पंडित , विक्रमा प्रासाद एवं अंचल गार्ड सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments