
नगरा।ओपी थाना क्षेत्र के पदाधिकारी सड़क पर उतरे तथा कोविड 19 एवं लॉकडाउन के नियमों को पालन करने के लिए अपील के साथ साथ उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी किए ।मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नगरा बाजार रोड में कपड़ा व चूड़ी की दुकानों को पदाधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार,बीडीओ श्रीनिवास,ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह,नित्यनाद सिंह एवं नगरा ओपी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।ओपीध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया कि नगरा बाजार रोड स्थित मार्केट में कपड़ा व चूड़ी का दुकान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सील किया गया है।उक्त दुकानदार मोहम्मद इमामुद्दीन तथा मो.सगीर बताये जाते है।आपको बतादे की दोनों दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के दौरान कपड़े व चूड़ी की बिक्री की जा रही थी।जबकि लॉकडाउन में कपड़े चूड़ी की दुकान खोलना प्रतिबंधित है।




Recent Comments