कोर्ट से इनामी अपराधी हीरा राम का साथी सिकन्दर गिरफ्तार,गया जेल
तरैया(सारण):
कोर्ट से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी हीरा राम के साथी तरैया थाना के देवरिया निवासी सिकन्दर राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी अपने घर पर है।जिसके आलोक में उसके घर देवरिया गाँव मे पुलिस टीम ने छापेमारी कर सिकन्दर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हीरा राम ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि वह पिस्टल और कारतूस देवरिया गाँव के शिवपूजन राय के पुत्र सिकन्दर राय से लिया था।जिसके आलोक में हीरा राम और सिकन्दर राय पर प्राथमिकी दर्ज किया है।जिसमे हीरा राम को 28 अप्रैल को जेल भेजा जा चुका है।सिकन्दर फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




Recent Comments