निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों ने कराई जांच, निशुल्क दवा भी वितरित

मांझी। प्रखंड के मुबारकपुर गांव में निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संयोजक दिग्विजय सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उनके लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निशुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी किया जाता है। नेतरम फाउंडेशन दिल्ली से आए डॉ नीरज दुबे, डॉ बीके तिवारी, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार, डॉक्टर अविनाश दुबे, चंपा देवी, ने मांझी व एकमा प्रखंड के लगभग 500 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्घाटन एकमा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। इस अवसर पर रणविजय सिंह, अनिल सिंह, मोहन सिंह, विजय शंकर सिंह, दिलीप पांडेय, गौरी शंकर सिंह, मुकेश सिंह, कमलेश भारती, आदि लोग मौजूद थे।