
कोरोना संकट : छपरा विधायक ने सीएम रिलीफ फंड में दिया एक माह का वेतन, बोले हर सम्भव मदद के लिए हैं तैयार
विधायक ने आम लोगों से भी अंशदान की अपील की, बोले हमारी सावधानी ही हमारा बचाव है
विधायक ने चिकित्सक, मीडयाकर्मी, पुलिस,स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति जताया आभार
दैनिक खोज खबर, छपरा : छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दिए जाने की घोषणा की है। विधायक ने कहा है कि आपदा के इस समय मे हम सभी को बहुत सम्भल कर रहना है और लॉक डाउन का पालन करना है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी मदद उनसे बन पड़ेगा वो करेंगे।
छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा है कि चूंकि मैं एक डॉक्टर भी हूँ, तो आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार यदि मुझसे कोई सहयोग लेना चाहती है तो मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं।
विधायक सीएन गुप्ता ने आगे कहा है कि मेरी जानकारी के अनुसार अभी विधायक निधि से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पैसा देने का प्रावधान नही है, यदि राज्य सरकार ऐसा कोई प्रावधान करती है तो मैं अपने विधायक निधि से भी राशि सारण वासियों के लिए दूंगा.लेकिन मेरा एक माह का वेतन इस महामारी से रोकथाम के लिए समर्पित है.
उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय मे हम सभी को एक होकर लड़ना है। राज्य सरकार व प्रधानमंत्री जी के लॉक डाउन का पालन करना है।उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा है कि अपनी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है.जहाँ तक हो सके लोग अपने घरों में रहे ये बहुत कठिन दौर है देश के लिए. विधायक ने कहा की चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ,मीडियाकर्मी, पुलिस का कार्य आज बहुत कठिन और ख़तरनाक है जो अपनी सेहत की चिंता किए बिना लगे है हमारी सेवा में, इसलिए हमारा कर्त्वय है की हम भी घरों में रहकर इनकी मदद करे.मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व व्यापी संकट का अंत होकर रहेगा.




Recent Comments