
• गृह भ्रमण के दौरान शौचालय के महत्व, स्वच्छ पेयजल का महत्व, संतुलित आहार, परिवार नियोजन, हाथों व व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण अभियान के लक्ष्यों यथा नाटापन, दुबलापन, अल्प वजन व एनीमिया की कमी दूर करने के लिए सेविकाएँ जरुरी परामर्श देंगी
• सेविकाओं द्वारा लक्षित लाभुकों के घरों में जाकर अन्नप्राशन एवं गोदभराई की गतिविधि की जाएंगी एवं उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा
• सेविका प्रतिदिन गृह भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किशोरी बालिका योजना आदि के तहत दिए जाने वाले लाभों की जानकारी देंगी. साथ ही नए लाभुकों का पंजीयन भी सुनिश्चित कराएंगी.
• प्रतिदिन गृह भ्रमण के उपरांत गतिविधियों को आईसीडीएस-कैस( कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर) पर अपलोड करेंगी, जिसका शत-प्रतिशत अनुश्रवण महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सेविकाएँ इन संदेशों पर फैलाएगी जागरूकता: • अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं या अल्कोहल आधारित हैण्ड वाश, सेनेटाइजर का उपयोग करें
• खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ़ करें
• छींकते एवं खांसते समय अपना मुँह ढककर रखने, अपनी आँखों, नाक और मुँह को बार-बार छूने से बचने
• अगर किसी व्यक्ति को खाँसी या बुखार हो तो निकट सम्पर्क में जाने से बचें
• किसी बड़े समारोह एवं आयोजन में भाग लेने से बचें
• व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ़-सफाई हेतु समुदाय को जागरूक किया जाए इसके अलावा बाल विकास परियोजन पदाधिकारी/ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के सुरक्षात्मक उपायों के बैनर, फ्लेक्स, पोस्टर एवं पम्पलेट आदि छपवाकर लोगों को कोरोना वायरस पर जागरूक किया जाएगा.




Recent Comments