छपरा। नावेल कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू करें। उन्होंने आह्वान किया है कि सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक घर से बाहर न निकलें। इस अपील को सारण में अनुपालन करवाने के लिए स्थानीय सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने विशेष प्रयास दिखाया है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेश का अनुपालन करते हुए जनता कर्फ्यू में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। साथ ही भाजपा के सारण जिला इकाई के पदाधिकारियों, नवगठित मोर्चा के पदाधिकारियों समेत स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नागरिको को जागरूक करने के लिए कहा।
श्री रुडी द्वारा जनहित के कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए संचालित सांसद कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सारण की जनता को कोरोना वायरस के प्रति लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही कल जनता कर्फ्यू का आह्वान किया जा रहा है।