तरैया 29.05.2020
प्राथमिक विद्यालय चंचलिया पश्चिम क्वारंटाइन कैम्प में मिले दो कोरोना पोजेटिव के संपर्क में आए सभी लोग व उनके परिजन सहित सभी लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है।जिससे संक्रमण का चेन टूट गया।चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पोजेटिव के संपर्क में आए सभी लोग निगेटिव है।जिससे पंचायतवासी राहत महसूस कर रहे है।साथ ही पंचायतवासियों से अपील किया कि सामाजिक दूरी के साथ सुरक्षित रहें व घर में रहें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रखंड में अभी तक दो पोजेटिव मिले थे।जिनके संपर्क में आए सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है।




Recent Comments