परसा-प्रखंड के सगुनी पंचायत स्थित तीतिरा गांव में 20 वर्षीय युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर युवक के संपर्क में आने वाले 12 लोगो को जांच के लिए सोनपुर भेजा गया था।जिसमे से दो लोगो को पोजेटिव रिजल्ट मिला था।दो मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डीएम के निर्देश पर बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम ने पहल करते हुए कोरोना पुष्टि दोनों मरीज के संपर्क में आये चिन्हित 28 लोगो को जांच परीक्षण के लिए सोनपुर भेजा गया।मालूम हो की बुधवार को गाँव को सील करने पहुँचे जिला कल्याण पदाधिकारी से ग्रामीणों ने कोरोना मरीज के घर के आस पास में सेनेटाइजर का छिड़काव करने का मांग किया था।जिला कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर मुखिया अंशु सिंह के द्वारा तितिरा गाँव में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।-/—-