परसा-कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों के सह्ययोग के लिए निजी संस्था की हाथ बढ़ने लगी है।निजी संस्थाओं द्वारा किसी न किसी रूप में ग्रामीणों के सह्ययोग प्रदान किया जा रहा है।इसी क्रम में नव जागृति सिकटी परसा के द्वारा संचालित रिवीलगंज मांझी किसान उत्पादक कम्पनी के सीईओ रियाकत हुसैन द्वारा कोका कोला कम्पनी के सौजन्य से मकेर प्रखंड के फुलवारिया पंचायत के जमलकी गाँव में 168 परिवार के बीच एपल जूस का वितरण किया गया।इस संबंध में संस्था के सचिव श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सारण जिला के परसा,मकेर,अमनौर,गरखा,मांझी एवं रिविलगंज प्रखंड क्षेत्र के 16 हजार लोगो को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।जिसके लिए कर्मियों द्वारा निरंतर जूस का वितरण किया जा रहा है।जूस मिलने पर ग्रामीणों ने संस्था के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर प्रवीण कुमार रबिन्द्र साह सनोज साह आदि उपस्तिथ थे।
–/–




Recent Comments