परसा-प्रखंड के तितिरा गाँव में युवक में कोरोना की पुष्टि होने के उपरांत डीएम के निर्देश पर सील गाँव में जरूरत की सामग्री और उपचार की ब्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने पदाधिकारियो के साथ बैठक किया।बैठक में डीएम के निर्देश पर आवागमन प्रतिबन्ध गाँव में कांटोमेन्ट और बफर जोन में की जाने वाली करवाई प्रतिबन्ध क्षेत्र में आवगमन पर पूर्णत रोक स्वस्थ्य परीक्षण सेनेटाइजर कार्य राशन आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक कार्य को करने और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया।बैठक में सीओ राम भजन राम थानाध्यक्ष सुधीर कुमार बीसी रीना कुमारी एमओआईसी अरविन्द पासवान पीओ आदि उपस्तिथ थे।