मढ़ौरा/छपरा. पूरे विश्व में फैली कोरोना की महामारी के बीच छपरा के लोगों ने लॉक डाउन के ग्याहवे दिन दीया जलाकर जीवन को प्रकाशमय करने की उम्मीद को लेकर रौशनी का संचार किया । देश के पीएम नरेन्द्र मोदी केआह्वान पर जागृत लोगों ने रविवार को इसकी पहले से ही तैयारी कर रखी थी । रात के नौ बजते ही लोगों की छत, दरवाजे व अन्य स्थान दीया, कैण्डल, टार्च, मोबाइल फ्लैस लाइट की रौशनी से जगमगाने लगी । कोरोना के खिलाफ रौशनी कर जिलावाशियों ने अपनी एकजुटता को सामने रखा । इस कार्य में भी लोगों का उत्साह देख यह स्पष्ट हो गया की कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और वह मजबूती से इस लड़ाई में अपना सपोर्ट दे रहा है । रात के नौ बजे नौ मिनट के इस कार्यक्रम में जिला प्रखंड के आम से खास लोग सभी सरीक हुये और उत्साह से दीप जलाया। जिला परिषद् अध्यक्षा मीना अरुण जिला मुख्यालय के सरकारी आवास पर दीया जलाया । इस दौरान मीना अरूण ने विश्वास से कहा कि सामूहिक प्रयास से हम कोरोना की महामारी को समाप्त करने में सफल होगे । दीया जलाने की हमारी पौराणिक संस्कृति रही है । भारतीय घरों में सकरात्मक उर्जा के संचार के लिये रोज संध्या दीप जलाये जाते रहे है । आज दीप जलाने का अभिप्राय भी देशवशियों को सकरात्मक उर्जा देना ही है । सभी लोगों ने दीप जलाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे मजबुती से देश के साथ एकजूट है । यह सामूहिकता खूद के साथ अन्य को भी यह विश्वास दिला रहा है कि हम अपनी एकता की ताकत से कोरोना को हरायेगे ।वही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री के आह्वान का काफी समर्थन मिला।कहा जा सकता है कि लोगो ने इसे प्रकाशोत्सव के रूप में छोटी दिवाली ही मनाया।