फंसे लोगों ने विधायक के प्रति जताया आभार ।

पानापुर (सारण)सोमवार को स्थानीय विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय ने बिहार के बाहर लाकडाउन में फंसे हजारों लोगों के खाते में दो हजार से पाँच हजार तक की राशि भेजकर उनका सहयोग किया है।लाकडाउन में प्रदेश के हजारों लोग फंसे हुए हैं जिन्हें खाने पीने तथा अन्य जरूरत की वस्तुओं के लिए पैसे नहीं हैं ।ऐसे में स्थानीय विधायक श्री राय ने अपने विधायक मद से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, सिल्लीगुड़ी, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, असम,उड़िसा,उतराखण्ड में फंसे हजारों लोगों की मदद की है।इस नेक काम के लिए बाहर में फंसे लोगों के परिवार वालों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया ।




Recent Comments