
पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के प्रायः सभी नदी घाटो व घरों पर बने छठ घाट पर छठव्रतियो द्वारा प्रथम अर्घ्य के साथ ही चैती छठ का तीसरा दिन सम्पन्न हो गया।सारंगपुर गंडक घाट,बसहिया, रामपुररुद्र सहित दर्जनो छठ घाटो पर व्रतियो ने व्रत किया।अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने अपने अपने परिवार के लिए मनवांछित फल की कामना की।इसके साथ ही चार दिवसीय छठव्रत का तीसरा दिन सम्पन्न हो गया।मंगलवार नहाए खाय तथा बुधवार को खरना मनाया गया।तथा शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही चैत्र छठ सम्पन्न हो जाएगा।




Recent Comments