थानाध्यक्ष ने भटक कर मशरक आयी महिला को परिजनों से मिलाया

मशरक (सारण)।  मशरक थाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घर से ससुराल वालों की मारपीट से भागी विवाहिता महिला को सोमवार को थाना परिसर में परिजनों को बुलाकर सौप दिया। महिला को पाकर परिजनों ने थाना पुलिस को धन्यवाद दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 6‌ नवम्बर की मध्य रात्रि में पेट्रोलिंग कर रही गश्ती दल ने महावीर चौक के पास एक विवाहिता महिला को अपने कब्जे में लिया गया।महिला को कुछ लंफगो द्वारा रोक गलत नियत से पूछताछ की जा रही थी कि गश्ती वैन में पुलिसकर्मी को देख लंफगे फरार हो गए। और महिला को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने कोई उत्तर नहीं दिया। महिला से उनके परिवार के बारे में पूछा गया तो भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार को जानकारी देते हुए महिला बल के जवानों की मदद से थाना परिसर में लाया गया और पूछताछ की गई तों उसने अपना पता बताया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने खैरा और गरखा थाना के माध्यम से परिजनों को सुचना दी। मौके पर विवाहिता महिला के भाई ने सोमवार को थाना पहुंच विवाहिता महिला को कागजी कार्यवाही करवाते हुए सुपुर्द कर दिया।