मांझी। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में बुधवार को नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि कार्यों में उर्वरकों के समुचित प्रयोग पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अंकुर कुमार उप प्रबंधक सह क्षेत्रीय प्रभारी मुजफ्फरपुर दुष्यंत कुमार मेहर सहायक प्रबंधक सह सारण जिला प्रभारी संजीव कुमार चौधरी वरिष्ठ लेखाकार मुजफ्फपुर आदि ने भी अपनी बातें रखी। वहीं वरीय कृषि वैज्ञानिक सह केन्द्र के समन्वयक अभय कुमार सिंह ने फसलों के लिए उर्वरकों की आवश्यकता एवं उसकी पूर्ति के उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ रेगर ने कार्यक्रम की रूप-रेखा प्रस्तुत की एवं तकनीकी सत्र की जानकारी दी। डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने विभिन्न कृषि फसलों की वैज्ञानिक विधि से उत्पादन की जानकारी दी। वहीं डॉ रेगर ने मिट्टी की गुणवत्ता, प्रबंधन,जांच एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। डॉ विजय कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करा कर विभिन्न प्रत्यक्षण इकाइयों से परिचित कराया एवं उनके सवालों का जबाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रश्नोत्तरी से हुई। तथा सफल प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में 60 किसानों व युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज ने किया। मौके पर डॉ सौरभ, डॉ तनुजा आदि मौजूद थे।