124 वां संविधान संशोधन विधेयक : समान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फीसद आरक्षण का बिल लोकसभा में बहुमत से पारित, पक्ष में 323 वोट पड़े
सेंट्रल डेस्क: मंगलवार कों लोकसभा में समान्य वर्ग के लिए 10 फीसद आरक्षण का बिल बहुमत से पारित हो गया.पक्ष में 323 मत पड़े , जबकि विरोध में मात्र तीन वोट ही पड़े। संविधान का ये 124 वां संशोधन बिल हैं जो लोकसभा में बहुमत से पारित हुआ.बिल पेश करते हुये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सभी दलों से समर्थन की अपील किया था.बहस के दौरान राजद के जेपी यादव व सपा के धर्मेन्द्र यादव ने जाती आधारित संख्या के आधार पर आरक्षण की मांग रखा.मालूम हो की राजद के बिहार के पूर्व सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जातिगत संख्या बल पर आरक्षण का पक्ष रखा था.जिसकों लेकर सोशल मीडिया पर तेजस्वी के खिलाफ समान्य वर्ग का काफी नाराजगी था.
ロ उपेंद्र बोले,सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले लोगों को मिले आरक्षण में प्राथमिकता
नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोक समाता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा किमैं अब तक जब अपने क्षेत्र में जाता था तो सवर्ण समाज के लोग कहते थे कि आप ही जिम्मेदार हैं, इसलिए नौकरी नहीं मिल रही है। अब मुझे खुशी है कि ऊंची जाति के बेरोजगार नौजवान मुझे ब्लेम नहीं करेंगे। लेकिन, यह कुछ दिनों की ही बात है और बाद में पता चलेगा कि आरक्षण से ही नौकरी नहीं मिलती। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले लोगों को मिले आरक्षण में प्राथमिकता। सरकारी क्षेत्रों में कम हो रही हैं नौकरियां निजी सेक्टर में भी लागू हो व्यवस्था.